फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 26 क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को रामगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हरप्रीत सिंह है जो पंजाब का रहने वाला है। सेक्टर 26 क्राइम ब्रांच एएसआई अशोक की शिकायत पर पुलिस ने चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक रविवार को आरोपी के रामगढ़ के निजी होटल के पास हथियार के साथ मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर रेड करने पर आरोपी के पास देसी पिस्तौल मिला। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने हथियार कहां से खरीदी थी और मकसद क्या था। साथ ही अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का भी पुलिस पता कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें