फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्रिसमस पर्व पर पंचकूला में निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में पास्टर्स क्रिश्चियन एसोसिएशन की ओर से पंचकूला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष पास्टर अजय दास ने बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क से हुई और तवा चौक, सेक्टर-9 मार्केट, सेक्टर-10, सेक्टर-11, 11/15 चौक, सेक्टर-15 व सेक्टर-16 से होते हुए यवनिका ओपन एयर थिएटर, सेक्टर-5 में संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में पंचकूला, चंडीगढ़, पिंजौर और कालका के विभिन्न चर्चों के पास्टरों सहित बड़ी संख्या में विश्वासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां और क्रिसमस फादर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते नजर आए।
यवनिका ओपन एयर थिएटर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बाइबिल पर आधारित नाटक का मंचन भी हुआ। शॉवर्स ऑफ ब्लेसिंग चर्च पंचकूला की पास्टर मार्गरेट दास और उनकी टीम ने विशेष प्रार्थना सभा का संचालन किया। वहीं अपोस्टल संदीप प्रोचिया ने बाइबिल से संदेश देते हुए प्रभु यीशु मसीह के जन्म के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर पास्टर अजय दास ने सभी नागरिकों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी चर्चों, पास्टर्स और विश्वासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पास्टर भारत तुसावर, राकेश सूद, पास्टर विक्रमजीत खुराना, जॉन पॉल, पास्टर रोहित खनाल, पास्टर इमैनुएल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें