पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 4.715 किलो गांजा समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलदेव राजपुरा जिला पटियाला पंजाब निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ की टीम माजरी चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान आरोपी बलदेव ऑटो लेकर फ्लाईओवर के पास खड़ा था। पुलिस की टीम को शक हुआ। इसके बाद पुलिस की टीम ने ऑटो की जांच की तो गांजा बरामद हुआ। सेकटर-7 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने बताया आरोपी से बरामद गांजे की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी पर पंजाब में भी कई मामले दर्ज हैं।