पिंजौर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हुड्डा सेक्टर-30 में नशे की गोलियां बेचने पहुंचे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25,920 लोमोटिल गोलियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मागा राम उर्फ मंगु निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। सूचना मिली थी कि वह पावर हाउस के पास सेक्टर-30 स्थित खाली प्लॉट में नशे की दवाइयां बेचने पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया और उसके पास से भारी मात्रा में नशे की गोलियां बरामद कीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। संवाद