फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला को धक्का देकर रुपये छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 07:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का लिया रिमांडसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पिछले दिनों रामगढ़ में महिला को धक्का देकर 9500 रुपये छीनने के आरोपी को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल गांव बतौड़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। रामगढ़ चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी पर बरवाला चौकी में भी स्नैचिंग का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार रामगढ़ निवासी पालो देवी ने शिकायत में बताया कि 18 जनवरी को सुबह वह करीब 11 बजे पति के साथ मोबाइल रिचार्ज करवाने रामगढ़ स्थित मोबाइल की दुकान पर गई थी। पति ने रिचार्ज करवाने के बाद बाकी के 9500 रुपये उन्हें दे दिए। पैसे देते समय एक अंजान व्यक्ति उन्हें देख रहा था। इसके बाद महिला के पति वहां से चले गए। महिला अपने घर पैदल जा रही थी। इसी समय पीछे से एक व्यक्ति आया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने स्वेटर की जेब से पैसे छीने और भाग गया। रविवार को महिला ने पति को सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें