पंचकूला। इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के एक सदस्य को अंबाला से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोगीनंद निवासी सुरेश कुमार के पुत्र के साथ 16.50 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रुपेश शर्मा को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस को पता चला कि कनाडा में बैठे दो आरोपी महिला-पुरुष इस गैंग को चला रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों को गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई जाएगी।