फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईपीएस अधिकारी को फोन कर अभद्र भाषा और मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक आईपीएस अधिकारी के मोबाइल फोन पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित पाठक निवासी इलाहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला आईपीएस अधिकारी को फोन किया और बातचीत के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद आरोपी ने अधिकारी के मोबाइल पर अभद्र एवं आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे। मामले की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-20 थाना पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी अंकित पाठक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जिससे अधिकारी को कॉल और मैसेज किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले में आरोपी द्वारा किए गए कॉल और भेजे गए मैसेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें