पंचकूला। पंचकूला में गठित पहली महिला सीएम पैक्स ‘द सांझा प्रयास वूमेन कोऑपरेटिव सीएम पैक्स’ की सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। सीएम पैक्स की अध्यक्ष एवं वार्ड-2 की पार्षद परमजीत कौर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम पैक्स के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी अमृत शर्मा, कैशियर मनबीर कौर, कमेटी सदस्य बबली शर्मा, मनजीत कौर व मनजीत सोहन कौर, सदस्य नीलम मलिक व ऋतु रानी मौजूद रहीं। नगर निगम पार्षद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम राणा और एससी मोर्चा जिला महामंत्री सोहन सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद