फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एचएमटी की 300 एकड़ जमीन पर आईआईटी खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन भेज कर एचएमटी कंपनी पिंजौर में 300 एकड़ से अधिक खाली पड़ी जमीन पर आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की स्थापना करने की मांग की है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र इकाई एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपांशु बंसल एडवोकेट ने ज्ञापन में मांग करते हुए बताया कि हरियाणा ही देश भर में शिक्षा क्षेत्र में एकमात्र ऐसा पिछड़ा हुआ राज्य है जिसका कोई अपना आईआईटी संस्थान नहीं है। हरियाणा से सटे हिमाचल प्रदेश, पंजाब दोनों राज्यों में आईआईटी की स्थापना की जा चुकी है। राजधानी दिल्ली से सटे होने और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे राज्य होने के बावजूद हरियाणा में अब तक कोई आईआईटी संस्थान स्थापित नहीं हो पाया है। इससे राज्य के हजारों मेधावी छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। दीपांशु बंसल ने कहा कि हरियाणा से हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र जेईई परीक्षा पास करते हैं लेकिन राज्य में आईआईटी न होने के कारण उन्हें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान या अन्य राज्यों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें