पंचकूला। वार्ड नंबर-7 की पार्षद उषा रानी की दुकान और घर पर हमला करने में शामिल एक आरोपी को सेक्टर-16 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गोल्डी के रूप में हुई है। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज राजवीर यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की खोजबीन के लिए टीमें लगाई है। जल्द ही हमला करने में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।