फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जान से मारने की नीयत से घर पर हमला करने के दो मामले में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभ्यास उर्फ अविनाश के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त 2021 को सेक्टर-14 थाना पुलिस में पीड़ित महिला ने दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसके घर में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। हमलावरों ने घर पर पत्थर व पीड़िता के घर वालों के साथ डंडों और तलवारों से मारपीट की है। पीड़िता व उसके परिवार को आरोपियों ने जान से मारने की कोशिश की थी।
वहीं, इसके अलावा एक अन्य मामले में 28 सितंबर को बागेश्वर शर्मा निवासी गांव बुढनपुर के घर में घुसकर राड और तलवार से हमला कर दिया था। हमले के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें