पंचकूला। करीब सात वर्ष पुराने हेरोइन बरामदगी मामले में अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में रामगढ़ निवासी मनी शर्मा को बरी कर दिया। मामला 31 जुलाई 2018 का है, जब चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आई-20 कार से 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया था। अदालत ने कहा कि जांच में स्वतंत्र गवाह शामिल नहीं किए गए, सीएफएसएल फॉर्म भी मौके पर तैयार नहीं हुआ और जांच अधिकारी की गवाही भी नहीं हो सकी। ऐसे में आरोपी को संदेह का लाभ दिया गया।