एमडीसी थाना पुलिस ने किया था आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मोबाइल स्नैचिंग के मामले में जिला अदालत ने एक युवक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वाले युवक की पहचान आकाश निवासी बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। एमडीसी थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ स्नैचिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन कोर्ट में आरोप साबित नहीं हुए, इस कारण कोर्ट ने युवक को बरी कर दिया।
जपेश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर-4 एमडीसी में किराए के मकान में रहता है। 25 नवंबर 2022 को रात सवा नौ बजे सिंह द्वार के पास ढाबे से खाना खाकर कोहनी साहिब गुरुद्वारे के पास पुल के नीचे से गुजर रहा था। इस दौरान दो युवक बाइक पर सवार हो होकर आए और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत उसने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इस मामले में आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया था।