फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अकाउंट मैनेजर की कार से पर्स चोरी

Sat, 15 Nov 2025 02:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्स में सोने-डायमंड की अंगूठियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 में सरस मेला देखने आई महिला की कार का शीशा तोड़कर पर्स चोरी करने का मामला सामने आया है। पर्स में तीन सोने की अंगूठियां, एक डायमंड की अंगूठी और कई जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रीतु गुप्ता जो एफसीआई कार्यालय सेक्टर-4 में अकाउंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वीरवार शाम करीब 6 बजे कार्यालय से अपनी कार से निकलीं और 6:15 बजे सरस मेले पहुंचीं। उन्होंने कार मेले के मुख्य द्वार के सामने इंद्रधनुष रोड पर खड़ी की और मेले में चली गईं। शाम 8 बजे जब वह कार के पास लौटीं तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और पर्स गायब था। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-5 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें