फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गलत कट खोलने पर बढ़ रहे हादसे, डीसी ने कमेटी गठित कर तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 के लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने डीसी ने गलत कट खोलने व इसकी वजह से पांच से ज्यादा लोगों के घायल होने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कमेटी गठित करके 3 दिन में रिपोर्ट साैंपने को भी कहा है। सेक्टर छह के लोगों ने इस मामले में डीसी को शिकायत दी है।
वहीं कालका की रमेश की नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर पुलिस उपायुक्त को मामले की जांच कर रिपोर्ट साैंपने के आदेश दिए हैं। डीसी ने कृषि जमीन पर डंगे लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए जिला सोशल कंजर्वेशन विभाग को मामले की जांच के आदेश दिए। ब्लाक बरवाला के गांव आसरेवाली के सरकारी रास्ते पर कब्जे को लेकर निगम को भी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओल्ड पंचकूला के पास हाईवे पर हो चुकी है घटना
सेक्टर-1 में ओल्ड पंचकूला से चंडीगढ़ एंट्री करते ही पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर स्थित पुलिया के आगे 2023 में एक पिकअप चालक के आगे आने से बाइक सवार की जान चली गई थी। कालका निवासी गाड़ी चालक कुलभूषण वर्मा के मुताबिक यहां हाईवे पर अवैध रूप से बने कट से होकर बाइक सवार पेट्रोल पंप की ओर निकल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। वह बाइक सवार को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। वह एक घंटे तक अस्पताल में रहे। उन्हें लगा कि बाइक सवार की जान बच सकती है, इसलिए डाॅक्टरों से बचाने की गुहार लगाते रहे। उनकी मांग है इस तरह के अवैध कट शहर में बंद किए जाएं, जिससे लोगों की जानें जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें