फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाच्यूनर की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17/22 की डिवाइडिंग रोड पर एक तेजरफ्तार फॉच्यूर्नर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घायल प्रिंस ने बताया कि वह सेक्टर-41 निवासी है। बीते 15/16 अगस्त की रात वह अपने दोस्त सोनू के साथ सेक्टर-22 से 17 बस स्टैंड की ओर जा रहा था। बाइक को सोनू चला रहा था, जबकि वह उसके पीछे बैठा था। सेक्टर-17/22 की डिवाइडिंग रोड के पास पहुुंचा तो फॉर्च्यूनर कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गया। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जाम हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें