फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार महिला की बाजू टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4/12 की जेब्रा क्रॉसिंग पर सड़क पार कर रही साइकिल सवार एक महिला को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला उछलकर दूर जा गिरी। कार चालक ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान सेक्टर-12 निवासी मीनाक्षी रीचल के रूप में हुई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी बाजू का एक्स-रे किया गया तो उसमें फ्रेक्चर होने का पता लगा। मीनाक्षी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान सेक्टर-25 निवासी सर्वजीत सिंह के रूप में बताई। शिकायतकर्ता ने हादसा 11 अगस्त 2018 की दोपहर का होना बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनके इलाज का खर्च उठाने की बात कही थी लेकिन कोई मदद नहीं की। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें