नेशनल हाईवे पर रामगढ़ से पंचकूला की ओर आते समय डंपिंग ग्राउंड के पास सोमवार सुबह एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रामगढ़ की तरफ से पंचकूला आ रहा था। डंपिंग ग्राउंड के नजदीक पहुंचने पर उसकी बाइक की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।