फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हादसा: घर लौट रही बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बाजू कटकर हुई अलग; ऑटो चालक घायल

Tue, 16 Jun 2026 03:16 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

रेवा बुधवार सुबह अपने पति का उपचार करवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल गई थीं। वहां से वे आधार कार्ड लेनेे घर आ रही थी तभी उनके साथ हादसा हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंजौर-सूरजपुर बाईपास के समीप बुधवार दोपहर एक ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ऑटो चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे में महिला का एक हाथ शरीर से अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मृतका की पहचान कालका निवासी रेवा (75 ) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवा बुधवार सुबह अपने पति का उपचार करवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल गई थीं। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि वह अपना आधार कार्ड घर पर ही भूल गई हैं। इसके बाद वह आधार कार्ड लेने के लिए ऑटो में सवार होकर वापस घर जा रही थीं। 

बताया जा रहा है कि पिंजौर-सूरजपुर बाईपास के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि महिला का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरे हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में ऑटो चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें