फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बंगाली क्लीनिक में महिला का किया गर्भपात, संचालक काबू

विज्ञापन
निजी क्लीनिक में कार्रवाई करती पुलिस व विभाग की टीम।
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल सर्जन डॉक्टर मुक्ता कुमार के निर्देश पर टीम ने एक बंगाली क्लीनिक पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग ने एक शिकायत पर सकेतड़ी पंचकूला में बंगाली क्लीनिक नामक अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दाैरान गर्भपात करने पर क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पत्नी व उन्होंने एक झोलाछाप डॉक्टर तुषार साहा से गर्भपात के लिए संपर्क किया था। तुषार साहा बंगाली क्लीनिक नामक बिना लाइसेंस क्लीनिक चला रहा था। उसने एक एमटीपी किट (गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली) उपलब्ध करवाई, जिसके उपयोग के बाद महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई। पीड़िता को तुरंत सिविल अस्पताल सेक्टर- 6 पंचकूला में भर्ती किया गया और हालत बिगड़ने पर पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसकी जीवनरक्षक सर्जरी (लैपरोटॉमी व हिस्टरेक्टॉमी) की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तुषार साहा पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें