फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा मित्र रेडक्रॉस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अहम भूमिका निभाएंगे : डॉ. मुकेश अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के लक्ष्मी भवन धर्मशाला में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय आपदा मित्र डिजास्टर रिस्पांस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा की ओर से किया गया है। इस कैंप में भाग लेने के लिए प्रदेश से 116 स्वयंसेवक पहुंचे हैं। कैंप के चौथे दिन की शुरुआत सुबह योगासन के साथ की गई। शिविर निदेशक रविंद्र कुमार ने कहा कि इस शिविर में आपको जो भी जानकारी दी जा रही है वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सांझा करें व अन्य लोगों को अपने साथ जोड़कर आपदा मित्र बनाएं। कार्यक्रम में मंच संचालन राज्य प्रशिक्षण पर्यवेक्षक रमेश चौधरी ने किया। इसके साथ प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मास्टर ट्रेनर चंद्रपाल ने सभी प्रशिक्षु आपदा वीरों को हड्डी की टूट व पट्टियों का प्रयोग के बारे में बताते हुए कहा कि आपदा के समय हमें यह जानकारी होनी चाहिए कि किस समय पर कौन सी पट्टी का प्रयोग करना चाहिए इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग से नर्सिंग आफिसर वीना रानी व गुरमेल कौर ने सभी आपदा वीरों को फर्स्ट एड बॉक्स की जानकारी दी। इसके साथ आईटीबीपी से सेवानिवृत महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन वेस्ट मैटेरियल के साथ किस प्रकार सहायता उपकरण बनाए जाने के बारे में बताया। यमुनानगर के जिला रेड क्रॉस शाखा यमुनानगर सचिव रणदीप सिंह ने सभी आपदा वीरों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवक रेडक्रॉस सोसाइटी का स्तंभ है हमें अपने साथ-साथ अपने जिले में जाकर और भी स्वयंसेवक तैयार करने होंगे। इस दैरान राज्य मास्टर ट्रेनर चंद्रपाल, सुनील पहाडिया, सूरज मौर्य, रंजीत , कृष्ण कुक्कड़ आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें