फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नागरिक अस्पताल में 150 में से 80 एसी खराब, मरीज परेशान, अस्पताल प्रशासन बैठकों में व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 के वार्डों में मरीजों के हाल बेहाल हैं। अस्पताल में 150 में से 80 एसी खराब हैं। अस्पताल में भीड़ और बढ़ती गर्मी से मरीज और तीमारदार समेत स्टाॅफ भी परेशान है। अस्पताल के ए ब्लॉक में सेंट्रलाइज एसी है, वहीं बी ब्लॉक और सी ब्लॉक के वार्डों में यह एसी इंस्टाल किया गया है। सिविल अस्पताल के वार्डों में सेंट्रलाइज एसी के अलावा 150 अन्य लगाए गए हैं। इसमें 80 से ज्यादा एसी खराब चल रहे हैं।
सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की अधिकतर एसी की कॉपर की वायर नहीं है। कुछ में कंप्रेसर भी नहीं है। ओपीडी के अलावा ब्लॉक बी, सी, डिलीवरी रूम, लेबर रूम सहित स्त्री वार्ड, मेडिसिन वार्ड, पुरुष वार्ड और बच्चों के वार्ड के एसी खराब चल रहे हैं। इन वार्डों में लगे किसी एसी में कॉपर वायर तो किसी में कंप्रेसर तो किसी में पंखे टूटे हैं। गर्मी शुरू हो गई है लेकिन मरीजों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। इसका अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की दो दिन पहले मीटिंग हुई है।
विज्ञापन


अस्पताल में लगाए गए सभी ब्लॉक के एसी को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए मीटिंग की गई है। एक सप्ताह के अंदर सभी एसी को ठीक कराने के लिए बजट बनाकर इसे मंजूर किया जाएगा। मरीजों को अस्पताल में इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। -डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6

लेबर रूम के बाहर बने वेटिंग रूम में एसी खराब होने के कारण नहीं चल रहा है। वहीं लेबर रूम में ऐसे हालात बने हुए हैं। इलाज के लिए आए हैं। इस कारण परेशानी लगातार बनी हुई है। - मंदीप सिंह निवासी रायपुररानी
विज्ञापन



इमरजेंसी वार्ड में हालात सामान्य नहीं

इमरजेंसी वार्ड में येलो वार्ड में तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया। यहां पर एसी नहीं चलने से परेशानी हुई है। मरीजों की संख्या अधिक होने के बाद एसी ठीक नहीं कराए गए हैं। - जसविंदर सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें