फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 के लिए मजबूत संगठन पर आप का रहेगा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। निकाय चुनाव के परिणामों के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेगी। सोमवार को आयोजित पार्टी की समीक्षा बैठक में निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा की गई और 2022 को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ नेता और निकाय चुनाव के उम्मीदवार शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में आप प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह और सह-प्रभारी राघव चड्ढा मौजूद रहे। बैठक में पार्टी ने कहा कि पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक मजबूत टीम बनाने का प्रयास कर रही है। पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं और लोग आप को एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में देख रहे हैं। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण टीम तैयार की जा रही है और पार्टी की भावी रणनीतियों पर विचार किया जा रहा है। पार्टी का पंजाब नेतृत्व राज्य भर के दो दिवसीय दौरे पर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ क्षेत्रवार बैठके करेंगे। बैठक के दौरान सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी द्वारा आप उम्मीदवारों को डराने-धमकाने के मामले की भी चर्चा हुई।
मंगलवार को मोगा और समराला में पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें होगी। बैठकों का प्राथमिक उद्देश्य हाल में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान हौसला, हिम्मत और साहस का प्रदर्शन करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें पंजाब के लोगों के प्रगतिशील परिवर्तन के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें