फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पार्क उजाड़कर होटल को पार्किंग देने का आरोप, आप ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ काटने और सार्वजनिक पार्क खत्म करने के मामले में जांच के आदेश
विज्ञापन

डीसी के निर्देश पर एचएसवीपी ने एसडीओ को सौंपी जांच
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित एक सार्वजनिक पार्क को उजाड़कर होटल को पार्किंग सुविधा देने और हरे-भरे पेड़ काटने के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध जताया। पार्टी नेताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
आम आदमी पार्टी के जॉइंट काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पंगोत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला सचिवालय पहुंचे। धरने की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वर्ष 1997 से मौजूद सार्वजनिक पार्क को होटल की पार्किंग के लिए नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं के अनुसार ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने मामले की रिपोर्ट तलब की और संबंधित मामले को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी को भेजते हुए जवाब मांगा।
इसके बाद आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल एचएसवीपी कार्यालय पहुंचा। वहां मामले को संबंधित एसडीओ को सौंपते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अनिल पंगोत्रा ने कहा कि जनता के उपयोग के लिए बनाए गए पार्क को नुकसान पहुंचाना और पेड़ों की कटाई करना गंभीर विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करेगा और सार्वजनिक हरित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अंबाला लोकसभा अध्यक्ष सुरिंदर राठी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जेबी धारीवाल, अल्पसंख्यक सेल के लोकसभा अध्यक्ष साहिबदीन, जिला उपप्रधान संजीव कुमार रॉकी, सोहन सिंह हैप्पी, रिंकू, समीर सेठी, भंवर राणा सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें