फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की किसानों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग तर्कहीन : कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों की सुरक्षा के लिए राज्य की पुलिस फोर्स को तैनात करने की मांग को कैप्टन ने बेमानी बताया है। आप की मांग को कैप्टन ने तर्कहीन, बेतुका और कानून विरोधी करार देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी स्पष्ट तौर पर सांविधानिक और कानूनी प्रक्रिया के सभी अर्थ भूल चुकी है। यहां तक कि आप सर्वोच्च अदालत द्वारा निर्धारित किए गए कानूनों से पूरी तरह अंजान है।
विज्ञापन

आप द्वारा उनके दफ्तर को लिखे पत्र, जिसमें पंजाब के आंदोलनकारी किसानों के लिए सुरक्षा की मांग की है, पर रविवार को प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मांग न सिर्फ गैर-कानूनी और तर्कहीन है, बल्कि कानून के सभी सिद्धांतों और नियमों के खिलाफ है। आप की मांग की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार पंजाब पुलिस किसी भी अन्य राज्य में किसी की रक्षा के लिए 72 घंटे से अधिक नहीं ठहर सकती। आप के अफसोसजनक पत्र पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पार्टी मोहल्ला स्तर की राजनीति पर उतर आई है और उसने सभी कानून के पक्षों को हवा में उड़ा दिया है।
इस मुद्दे पर सुनील जाखड़ के बयान की आलोचना किए जाने के लिए आप पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब कांग्रेस के प्रधान नहीं बल्कि आप थी जो बेतुकी बातों में उलझी हुई थी, जिसको स्पष्ट तौर पर एक सुरक्षित और एक गैर-सुरक्षित नागरिक में फर्क नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें