चंडीगढ़। सांसद राघव चड्ढा का नाम पंजाब में वोट लिस्ट से हटाए जाने को लेकर पिछले कुछ दिन से प्रदेश की राजनीति गर्माई हुई है और आप इसे लेकर चड्ढा पर सियासी हमला बोल रही है जिसपर उनकी प्रतिक्रिया आई है। सांसद चड्ढा ने कहा कि आप को छोड़े हुए मुझे इतना समय हो गया है बावजूद इसके इस बात को पार्टी पचा नहीं रही है। यही कारण है कि वह दिन-रात मेरा नाम जपती रहती है और इसके नेताओं को और कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह हाल है कि यह आज भी मूव ऑन नहीं कर पा रही जिसके चलते आप नेताओं को मेरी जगह अपनी चिंता करनी चाहिए।