फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आप ने पंजाब में एएसएपी के पदाधिकारियों का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) के पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी ने कुल 126 पदाधिकारियों का एलान किया है। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और प्रभारी मनीष सिसोदिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार, सरब संधू और प्रभनूर सिंह बेदी को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वशितव सचदेवा को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली है। जालंधर शहरी में पंकज चड्ढा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। अमृतसर ग्रामीण में उपकार हुंदल को जिला प्रभारी बनाया गया है। रूपनगर में समर्थप्रीत संधू को भी जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी वर्ष 2027 के चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है। इसके लिए अलग-अलग विंगों में पदाधिकारियों का एलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें