फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाला युवक गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 11:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा पुलिस ने बैंक में सेंध लगाने और एटीएम को तोड़कर चोरी करने के प्रयास में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान मौलीजागरां निवासी 21 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता सेक्टर-45 निवासी सुमित ठुकराल ने बताया कि वह मनीमाजरा स्थित आईडीबीआई बैंक में मैनेजर है। उसे फोन पर सूचना मिली कि 3 मार्च को रात करीब 12:35 बजे किसी अज्ञात ने बैंक के ताले तोड़ दिए हैं। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम सीएफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची तो पाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति ताले तोड़कर पैसे चोरी करने के लिए बैंक में घुसा था। उसने एटीएम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उससे नकदी चोरी करने का प्रयास किया।जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे की रॉड और दो टूटे हुए ताले बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मनीमाजरा पुलिस ने 2022 में चोरी के दो मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें