फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डांगरी पुल के पास 103 ग्राम अफीम सहित युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पंचकूला की टीम ने 103 ग्राम अफीम सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित कुमार (31) निवासी बरवाला, जिला पंचकूला के रूप में हुई है। एफआईआर के अनुसार एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त और अपराध जांच के दौरान मौली के पास ओवरब्रिज क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक डांगरी नदी पुल के पास नशीला पदार्थ सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर इसकी मात्रा 103 ग्राम पाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें