फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीरमुच्छला सीमा पर युवक पर जानलेवा हमला, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-21 व पीरमुछल्ला सीमा एरिया में सोमवार देर रात करीब 12 बजे एक युवक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने युवक के पेट में चाकू से वार किया जिससे उसकी आंत बाहर आ गई साथ ही हाथ की हथेली पर गहरे कट के निशान भी पाए गए।
घायल युवक की पहचान संजय, निवासी फतेहपुर, सेक्टर-21, पंचकूला के रूप में हुई है। घायल अवस्था में संजय किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां उसके दोस्तों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने उसे सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय दिहाड़ी मजदूरी करता है। सोमवार शाम वह काम से लौटकर करीब 6 बजे घर आया और कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला था। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि अज्ञात हमलावरों ने संजय पर हमला कर दिया। हमला पीरमुछल्ला सीमा के पास किया जहां आरोपी वार कर फरार हो गए। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-21 से जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। ढकौली पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें