फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव तुड़ में नशे के इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत

Wed, 23 Jul 2025 09:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री खडूर साहिब। गांव तुड़ में 25 वर्षीय युवक चमकौर सिंह की नशे के इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। परिजनों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि गांव में खुलेआम नशा बिक रहा है। पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।
खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव तुड़ निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उनका पोता चमकौर सिंह पिछले कुछ समय से बुरी संगत का शिकार था। उसे नशा छुड़ाने के लिए कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन बुरी संगत ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। चमकौर सिंह के भाई जसविंदर सिंह और पूर्व सरपंच सुलखन सिंह तुड़ ने बताया कि मंगलवार शाम को चमकौर सिंह को एक फोन आया जिसके बाद वह घर से निकल गया। शाम को घर आते ही उसने खुद को नशे के इंजेक्शन लगाया। चमकौर सिंह की तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुलखन सिंह तुड़ ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को लेकर सरकार के दावे पूरी तरह से झूठे साबित हो रहे हैं। करीब एक साल पहले वे खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को नशे के संबंध में ज्ञापन देने जाते रहे, लेकिन हर बार विधायक अपने कार्यालय में नहीं मिले। इसके बाद ज्ञापन की एक प्रति कार्यालय में चस्पा
विज्ञापन

दी गई। दादा कुलवंत सिंह ने बताया कि नशे ने उनके घर का चिराग बुझा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक का शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएसपी अतुल सोनी का कहना है कि नशे से मौत बाबत किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं की, फिर भी अपने स्तर पर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें