रायपुररानी। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने शुक्रवार शाम रायपुररानी क्षेत्र में एक युवक को दो कट्टे और एक कारतूस के साथ काबू किया है। आरोपी 19 साल का संदीप सिंह उर्फ शम्मी गांव मौली का रहने वाल है। 11 जुलाई को क्राइम ब्रांच की टीम शाम 7 बजे गश्त पर थी। इस टीम में मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार, सिपाही मोहनजीत, रवि और नवीन शामिल थे। जब टीम गांव मौली से बागवाली जा रही थी तो सूचना मिली कि नवोदय विद्यालय रोड पर सिगमा इंटरप्राइजेज पार्क के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पहुंची और युवक को हथियार समेत काबू कर लिया। इसके पास से उक्त हथियार मिले। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद