फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोहाली में युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर थाना वुमन सेल में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अमरिंदर सिंह निवासी सेक्टर-79 है। उसकी तलाश में पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन

मोहाली की रहने वाली युवती ने वुमन सेल को दी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात अमरिंदर सिंह के साथ हुई थी। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। अमरिंदर ने कुछ समय बाद उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। अमरिंदर पर युवती भरोसा करने लगी। इसी बीच अमरिंदर सिंह ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए और बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। वह उसे अश्लील फोटो का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने उसे धमकाया कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो वह उसका नुकसान कर देगा। तंग आकर युवती ने वुमन सेल में शिकायत दी, जिस मामला दर्ज हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें