फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेना के जवान पर युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर कैंट में तैनात सेना के जवान के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बार-बार यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल और जबरन वसूली का आरोप लगाया है। पीडि़त की शिकायत पर सेक्टर-5 महिला थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी गुरविंदर सिंह ने शादी का झांसा और ब्लैकमेल कर दो साल से अधिक समय तक उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। अप्रैल 2022 में कमांड अस्पताल पंचकूला में पीडि़ता की मुलाकात आरोपी से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने पीडि़ता को जाल में फंसाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे जीरकपुर के एक होटल में ले गया। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें