फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रात में युवक को चाकू मारकर किया घायल, छह सौ रुपये और साइकिल छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक युवक को चाकू से घायल कर उससे 600 रुपये और साइकिल छीनने का मामला सामने आया है। युवक रेस्टोरेंट में काम करने के बाद शनिवार की रात घर जा रहा था। रेस्टोरेंट में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने आकर घायल को सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया। मनीमाजरा निवासी घायल गणेश ने बताया कि वह रेस्टोरेंट का काम खत्म करके शालीमार से सेक्टर-6 की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

तभी पीछे से कुछ लोग आए और चाकू से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से छह सौ रुपये निकाल लिए। इस दौरान हमलावरों ने मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। बाइक पर कुछ लोगों को आते देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर उसकी साइकिल लेकर फरार हो गए।
इसके बाद रात 11 बजे साथ में काम करने वाले कर्मचारियों को कॉल कर मामले की जानकारी दी गई। उसके साथियों ने माैके पर पहुंचकर गणेश को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि गणेश के पेट की साइड में चोट लगी है। पीठ पर चाकू लगने से चार टांके भी लगे हैं। आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें