फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एंटी करप्शन ब्यूरो थाने के सामने पेड़ से लटका मिला युवक

विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर-17 विजिलेंस थाने के पास पेड़ से लटका युवक और जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
आत्महत्या की आशंका, नहीं हुई शिनाख्त, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिविल अस्पताल में रखवाया शव
विज्ञापन

सेक्टर-14 थाना पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पुलिस स्टेशन के गेट के पास लगे पेड़ से रविवार को सुबह युवक लटका मिला है। युवक को सबसे पहले वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा। सूचना के बाद पुलिस आई और छानबीन शुरू की।
सुबह सात बजे एसीबी के सामने शव लटका होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। इस मौके पर सेक्टर-14 थाना पुलिस और सेक्टर-16 चौकी की टीम पहुंची। एसीबी पुलिस स्टेशन के बाहर लगे पेड़ से टीम ने शव को उतारा और सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों औपचारिक जांच के बाद शवगृह में रखवाया गया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। शिनाख्त न होने के कारण परिजनों का पता भी नहीं चल पा रहा है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज जांच रही है। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के लिए पुलिस ने कई थानों के ग्रुप में फोटो डाला है। वहीं इंदिरा कॉलोनी सहित कई जगहों से आए लोगों को शव दिखाया गया। अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मृतक के पास कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए हैं, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हाल ही में दर्ज लापता लोगों की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

एसीबी थाने के सामने शव मिलने की रही चर्चा
पंचकूला सेक्टर-17 एसीबी थाने के सामने रविवार को शव लटका मिलने की पूरे दिन चर्चा रही। पुलिस थाने के गेट पर रात को कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी तैनात नहीं रहा। इस कारण पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हुई। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि किसी ने हत्या करके शव यहां लटका दिया हो। पुलिस अफसरों ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें