फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ओल्ड पंचकूला में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ओल्ड पंचकूला में शनिवार रात करीब 9:30 बजे सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घायल को संभालने का मौका भी नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतक का शव सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हादसे के आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है और पहचान के प्रयास जारी हैं। ट्रक चालक और वाहन की जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें