फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे भगवान!: सोमनाथ मंदिर के नाम पर पंचकूला की महिला से लाखों की ठगी, कहीं आपको तो नहीं आ रहे ऐसे कॉल्स

Wed, 19 Mar 2025 04:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला की महिला से भगवान के नाम पर शातिरों ने ठगी कर ली। महिला सोमनाथ मंदिर जाने का प्लान बना रही थी, लेकिन शातिरों ने इससे पहले ही महिला को ठगी का शिकार बना दिया।  

 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने ट्रेंड बदलकर आए दिन लोगों को झांसे में लेकर ठगी शुरू कर दी है। इससे साइबर ठग आसानी से बैंक खाता मिनटों में खाली कर देते हैं। इस तरह के केस आए दिन साइबर थाने में दर्ज हो रहे हैं। पंचकूला की एक महिला को भगवान के नाम पर ही ठग लिया गया। पंचकूला सेक्टर-20 निवासी तानिया अग्रवाल से सोमनाथ मंदिर के आसपास होटल बुकिंग करने के नाम से 2 लाख 88 हजार रुपये ठग लिए गए हैं। उनकी शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


तानिया अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को सोमनाथ मंदिर जाने के लिए गूगल पर सोमनाथ मंदिर के आसपास के होटल बुक करने के लिए सर्च किया था। कुछ देर बाद उनके नंबर पर व्हाट्सएप लिंक आया और जैसे ही ओपन किया तो अंजान व्यक्ति चैट करने लगा। उसने होटल बुकिंग की जानकारी दी। इसके बाद ठग ने रुपये भेजने के लिए क्यूआर कोड स्कैन भेजा। स्कैनर पर 12 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए थे। लेकिन कमरे बुक नहीं किए थे। जब पूछताछ की तो ठग ने पांच अंक का कोड भेजा। उस नंबर को लिंक पर डालते ही खाते से 74000 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद आरोपी ठग के कहने पर फिर से आईडीबीआई बैंक में किसी प्रहलाद मीणा के खाते में फिर से 96 हजार, 50 हजार और 46 हजार रुपये डाल दिए थे। कुल दो लाख 88 हजार भेजने के बावजूद होटल का कमरा कंफर्म नहीं हुआ। ठगी का शक होने पर साइबर पोर्टल में इसकी शिकायत दी।

ठगी के ये हैं तरीके
साइबर ठग जाॅब स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, गलती से पैसा भेजने का स्कैम, नामी कंपनी के नाम पर स्कैम, डेटिंग एप, लकी ड्राॅ, पार्सल ठगी, शांपिग एप से स्कैम, बैंक लोन और निवेश, वीडियो काॅल स्कैम, टेलीग्राम चैनल और होटल बुक करवाने के नाम पर ठगी करते हैं।
विज्ञापन


इस तरह बचें
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने बताया कि साइबर ठग नए-नए ट्रेंड से लोगों को झांसे में लेते हैं। साइबर ठगाें से बचने के लिए सोशल साइट को बहुत कम इस्तेमाल करें। किसी अंजान लिंक को क्लिक बिल्कुल भी नहीं करें। इसके अलावा वहीं ऑनलाइन साइट से सर्च करने से पहले उस साइट को पुख्ता जांच जरूर करें। अंजान नंबर पर खाता या पर्सनल जानकारी साझा न करें।

विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख ठगे
विदेश भेजने के नाम पर सेक्टर-20 निवासी मोहिंद्र सिंह से 14 लाख ठगे थे। इस केस में चारों आरोपी साहिल, बिट्टू, प्रताप सिंह और हैप्पी पर जर्मनी के बजाय दुबई और रूस भेजने का आरोप है। पिता ने मकान पर लोन लेकर बेटे को विदेश भेजने के लिए 14 लाख दिए थे।

महिला प्रोफेसर से 1.06 करोड़ की ठगी
सेक्टर-4 निवासी महिला प्रोफेसर फर्जी काॅल करके 1.06 करोड़ ठगी की गई थी। साइबर पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने बाद जांच जारी है। इस मामले ने साइबर पुलिस की जांच टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें