फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: उपचार के दौरान महिला के पैर में गंभीर चोट का आरोप, डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित क्लाउड 9 अस्पताल में सी-सेक्शन के दौरान मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है। महिला ने एमडीसी थाना में शिकायत देकर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिलवा और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 31 वर्षीय महिला को 16 नवंबर 2025 को प्रसव के लिए सेक्टर-5 स्थित क्लाउड 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर और उनकी सर्जिकल टीम की निगरानी में सी-सेक्शन (सीजेरियन) किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला के बाएं पैर के टखने के पास इलेक्ट्रोकॉटरी उपकरण के कारण गहरा जलन का घाव हो गया, जो सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन ने इस चोट की जानकारी न तो मरीज और न ही परिजनों को दी। बाद में जब परिजनों को महिला के पैर पर गंभीर जलन का घाव दिखाई दिया, तो उन्होंने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ से इस बारे में सवाल किए। आरोप है कि इस चोट के कारण महिला को गंभीर शारीरिक दर्द, स्थायी निशान, संक्रमण का खतरा, अतिरिक्त इलाज और आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ा है। परिजनों ने पुलिस से ऑपरेशन रिकॉर्ड, उपकरण लॉग, मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें