पंचकूला। चंडीमंदिर लाइट पाॅइंट के पास एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बीड़ घग्गर निवासी सोनिया (47) के रूप में हुई है। महिला के पति मुकेश कुमार निवासी बीड़ घग्गर ने बताया कि उनकी पत्नी सोनिया अमरावती में घरों में साफ सफाई का काम करती थी। रोज की तरह सोमवार को सुबह घर से काम के लिए अमरावती गई थी। करीब 3 बजे वह स्कूटी से वापस घर आ रही थी। चंडीमंदिर लाइट पाॅइंट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पत्नी को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रक कब्जे में पुलिस ने ले लिया है।