फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वीरांगनाओं के चरित्रों का जीवंत मंचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 में पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी के अवसर पर भारत की वीरांगनाओं की शौर्य गाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी की महिलाओं ने वीरांगनाओं के चरित्रों का जीवंत मंचन किया। आयोजन संस्कार भारती, राष्ट्र सेविका समिति, संवर्धिनी न्यास एवं राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने वैदिक काल की विदूषी नारियों, अपाला, घोषा, सुलभा, मैत्रेयी, लोपामुद्रा से लेकर 1857 की वीरांगनाओं, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, पन्ना धाय, रानी हाड़ी, कुमारी मैना सहित लगभग 50 ऐतिहासिक नारियों की भूमिकाएं निभाकर उनका गौरवशाली योगदान प्रस्तुत किया। यह पहली बार था जब शहर की महिलाएं ऐसे ऐतिहासिक पात्रों में मंच पर उतरीं। कलाकारों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी संस्कार भारती की महिला कलाकार मोनिका ढल, अर्पणा गुप्ता और मीनू अलावदी ने निभाई। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विजय गर्ग, सुषमा गर्ग समाजसेवी, मुख्य संरक्षक ज्ञानचंद गुप्ता,मुख्य अतिथि कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, सस्कार भारती के त्रिक्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें