बरवाला। शनिवार रात बरवाला बस स्टैंड के नजदीक डेरा बस्सी मार्ग पर एक ट्रक चालक व स्थानीय युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान ट्रक चालक ने ट्रक से लोहे की रोड निकालकर युवकों पर हमला कर दिया। राड लगने से एक युवक के सिर से खून बहने लगा। तभी वहां मौजूद गुस्साएं युवकों ने भी ट्रक चालक की जमकर धुनाई की। इस झगड़े को लेकर सड़क मार्ग पर वाहनों की जाम की स्थिति भी बन गई। इस घटना को देखते हैं तभी आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सुचित किया सूचना मिलते ही पुलिस राइडर के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को साइड में करवाकर मामले की जानकारी हासिल की। वहीं बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि अभी ट्रक चालक व स्थानीय युवकों की तरफ से उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। जैसे ही लिखित आएगी तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।