पंचकूला। सेक्टर-1 खड़क मंगोली में रविवार की देर रात करीब तीन बजे खड़े ट्रक में आग लग गई। ट्रक में रखा सारा सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर विभाग को दी। फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। ब्यूरो