सड़क पर यातायात बाधित, बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-8 में बुधवार शाम सड़क के बीचोंबीच एक बड़ा पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। राहत की बात यह रही कि पेड़ गिरने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामान्य ट्रैफिक के दौरान अचानक पेड़ गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पेड़ की जड़ें कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ।