फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में घग्गर में नहा रहा था किशोर, अचानक किनारे से मिट्टी खिसकने से दबा, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घग्गर नदी में सोमवार सुबह करीब 11.00 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। सेक्टर-3 के पास नदी किनारे अचानक मिट्टी खिसकने से नहा रहा किशोर दब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़ग मंगोली निवासी करन (14) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया और जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे बाद उसे निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने करन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करन दो दोस्तों के साथ नदी में गया था। अचानक किनारे से मिट्टी खिसक गई। इस दाैरान दोनों दोस्त समय रहते हट गए, लेकिन करन मिट्टी की चपेट में आ गया। दोस्तों के शोर मचाने पर पास की आईटी कंपनी में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज दीदार सिंह, नगर निगम की टीम, एसडीआरएफ और आईटी कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर जुटे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पानी का तेज बहाव और मिट्टी हटाने में आ रही मुश्किलों के चलते बचाव काफी देर तक चलता रहा।

तीन जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी हटाई

दोपहर करीब 1 बजे नगर निगम की तीन जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी हटाई गई, तब जाकर करन को बाहर निकाला जा सका। इसके तुरंत बाद एंबुलेंस द्वारा करन को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने करन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना पाकर मृतक करन के पिता योगेश व परिजन अस्पताल पहुंचे। दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान दो बच्चों को सुरक्षित बच गए, लेकिन तीसरा बच्चा पानी में डूब गया। बचाव कार्य के लिए सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज दीदार सिंह, मुख्य सिपाही लखविंदर सिंह और मुख्य सिपाही जितेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एम्बुलेंस और जेसीबी मशीन को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। सभी के सामूहिक प्रयासों से बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसे बचाया नहीं जा सका।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग नदी-नालों के पास जाने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि पानी का बहाव कभी भी अचानक कम या ज्यादा हो सकता है, जिससे खतरा बढ़ जाता है। अभिभावकों से विशेष अनुरोध किया गया कि वे अपने बच्चों को नदी-नालों और जोखिम भरे स्थलों के पास न जाने दें।

मई से अब तक चार बच्चों की हो चुकी है मौत

मई से अब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है। 24 अगस्त को घग्गर नदी में नहाते वक्त सेक्टर-20 आशियाना के एक बच्चे की मौत हो गई थी। उसका शव डेराबस्सी ककराली गांव के पास घग्गर नदी से मिला था। वहीं, 27 मई को घग्गर नदी में नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी । इसकी जानकारी परिवार को उस समय लगी, जब दोनों बच्चे देर रात तक भी घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों बच्चों की तलाश में घर से निकले और उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि दोनों बच्चे सेक्टर-23 आईटी पार्क के समीप घग्गर नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें