संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 17 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-25 चौकी के जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामले की जांच जारी है और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।