फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने सात वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/चंडीमंदिर। सेक्टर-32 स्थित गांव चौकी के पास कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के नजदीक तेज रफ्तार एमजी हेक्टर कार ने झुग्गियों के सामने खड़ी सात वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोबरी लाल ने बताया कि वह गांव चौकी में कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के पास झुग्गियों में परिवार के साथ रहता है। उसके पास वाली झुग्गी में मदन अपने परिवार के साथ रहता है। 19 नवंबर को वह मदन और उसकी सात वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ झुग्गियों के सामने खड़े थे। इसी दौरान गांव चौकी की तरफ से सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार तेज रफ्तार से आई और लक्ष्मी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची दूर जा गिरी और सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही बेहोश हो गई।
परिजन उसे कार में ही नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार कार चालक कर्ण भी उनके साथ पीजीआई पहुंचा, लेकिन बाद में वहां से चला गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें