फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के भारत पर होगी गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 11 अक्टूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की 111वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। समर्पण न्यास की ओर से होने वाली गोष्ठी का विषय पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत रहेगा। कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

समर्पण न्यास के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार के शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि होंगे। पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल अध्यक्षता करेंगे। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखेंगे।
ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के जरिए अंतिम व्यक्ति के कल्याण पर जोर दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, बुद्धिजीवियों और युवाओं से गोष्ठी में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें