फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महाविद्यालय कालका में निकाली जन जागरूकता रैली, एड्स मुक्त भारत बनाने का लिया प्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालका में रेड रिबन क्लब ने रविवार को जन जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा के नेतृत्व में इसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य एड्स मुक्त भारत बनाना, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों में इस रोग के प्रति सजगता, सावधानी तथा जागृति का प्रसार करना रहा।
विज्ञापन

छात्रों ने नारे के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में व आस-पास के क्षेत्र को जागरूक किया तथा स्वयं भी एड्स मुक्त भारत बनाने का प्रण लिया। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि युवा शक्ति राष्ट्र की धरोहर है, एचआईवी/एड्स जैसी चुनौती से निपटने के लिए युवाओं का जागरूक होना बहुत आवश्यक है। इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस की प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर स्वाति अरोड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बिंदु शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर अनु, डॉ.पूजा, डॉ. सोनिया और डॉ. शबनम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें