पंचकूला के सेक्टर 20-21 डिवाइडिंग रोड पर लगा जाम। यहीं से पीरमुछल्ला और घग्गर नदी पर बनाए गए नए
पंचकूला। सेक्टर-20, 21 और घग्घर पार के 24, 26 सेक्टर को जोड़ने वाले नए पुल की वजह से 20, 21 में जाम की स्थिति बनने लगी है। इसको लेकर सेक्टर के लोगों ने तीन पॉइंट पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की है।
जिसमें जीएच-79 सोसाइटी के पास और संस्कृति स्कूल के सामने। सेक्टर-21 के एंट्री पॉइंट पर और सेक्टर-20 स्थित शराब ठेके के सामने। यहां हर शाम सेक्टर-20 और 21 के डिवाइडिंग रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था न होने पर जाम से लोग जूझते हैं।
संस्कृति स्कूल के टी पॉइंट और सक्टर-20 की मार्केट के सामने टी पॉइंट पर लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। सेक्टर निवासी भी जाम से परेशान हैं। मांग है कि ट्रैफिक लाइट व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को जाम से राहत मिल सके। संवाद